गाजीपुर, दिसम्बर 13 -- खानपुर। थाना क्षेत्र के भभौरा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को धक्का मार दिया। सड़क पर गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें निजी अस्पताल सैदपुर में भर्ती कराया गया। ग्राम घोघवां निवासी बिजभूषण यादव भभौरा गांव की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। बाइक के पीछे बैठा सोनू पटेल समेत दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आए लोगों ने निजी हॉस्पिटल सैदपुर में भर्ती कराया। इसमें सोनू की हालत गंभीर बनी है। घटना की जानकारी होते परिजन भागकर मौके पर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...