मऊ, फरवरी 4 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा निवासी 18 वर्षीय प्रिंस पुत्र कमलेश मंगलवार की दोपहर में बाइक से कैलेंडर तिराहा जा रहा था। इस बीच रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार युवक सड़क किनारे गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन सर में गंभीर चोट आने पर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...