मऊ, दिसम्बर 10 -- चिरैयाकोट। आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोपतपुर निवासी बाइक सवार दिनेश यादव पुत्र सर्वजीत यादव सोमवार की शाम चिरैयाकोट बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था। इस दौरान आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग पर मनाजीत बाईपास के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार अधेड़ गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...