मिर्जापुर, फरवरी 11 -- मिर्जापुर,संवाददाता। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बसही स्थित डीबीएल प्लांट के सामने बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में प्रयागराज का एक युवक और उसके बड़े भाई के ससुर शामिल हैं। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज जनपद के थाना कोरांव के नथऊपुर सिकरो निवासी 70 वर्षीय आनंद प्रसाद तिवारी अपने दामाद लालगंज के परसिया गोकुल निवासी अनिल मिश्रा के छोटे भाई 27 वर्षीय दिलीप मिश्रा के साथ मिर्जापुर में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.