मिर्जापुर, फरवरी 13 -- कछवां। थाना क्षेत्र के सबेसर गांव के सामने गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दाहिना पैर टूट गया। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। सबेसर गांव निवासी पूर्व प्रधान लवकुश पाठक अपनी बाइक से गांव से बाहर की ओर जा रहे थे। कछवां-चुनार मार्ग पर सड़क पार करते समय कछवां की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज...