आरा, मार्च 8 -- -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो से पियनिया जाने वाली सड़क पर हादसा -चचेरे भाई के गृह प्रवेश में भाग लेने पांच फरवरी को बंगाल से आरा आये थे बुजुर्ग आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर में बहिरो से पियनिया जाने वाली सड़क पर नवादा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने शुक्रवार को एक बुजुर्ग को ठोकर मार दी। इसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 59 वर्षीय उमाशंकर थे। वह पश्चिम बंगाल के वर्धमान में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया कंपनी में काम करते थे और हीरापुर थाना क्षेत्र के शांति नगर में रोड बर्नपुर मोहल्ले में रहते थे। परिजनों ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई हरि शंकर सिंह के गृह प्रवेश में भाग लेने पांच फरवरी की रात शहर के गौतम बुद्ध नगर आए थे। उन्होंने बहिरो में जमीन भी ली थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.