चंदौली, फरवरी 16 -- नौगढ़ (चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मधुपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाईक सवार की ईलाज के दौरान रविवार किंडर रात मौत हो गई। रविवार की शाम को घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया था। मधुपुर - नौगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार को डुमरिया गांव के समीप अज्ञात कार के धक्के से बाईक सवार फरसा गांव निवासी 40 वर्षीय धोनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को दोपहर मे दुर्घटना होने पर राहगीरों ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ भेजवाया था।जहां पर प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख कर चिकित्सक डा.सुनील सिंह ने तत्काल रेफर कर दिया था। ईलाज के दौरान सायंकाल टा्मा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.