बक्सर, फरवरी 6 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। पुराना भोजपुर में शुक्रवार को सड़क किनारे लगे बिजली पोल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे पोल झुक गया। पोल पर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन और 440 वोल्ट के एलटी तार लगे थे, जो टूटकर गिरने की स्थिति में गंभीर हादसे का कारण बन सकते थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने कनीय विद्युत अभियंता को सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई और कंपनी की टीम को मौके पर भेजा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर दो नए पोल गड़वाए गए और सभी तारों को सुरक्षित रूप से पुनः स्थापित किया गया। मरम्मत कार्य के दौरान करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...