छपरा, दिसम्बर 15 -- अमनौर के सलखुआं का है मृतक युवक फोटो- 5 सलखुआं में सोमवार को टोटो चालक की मौत के बाद रोते -बिलखते परिजन अमनौर, एक संवाददाता। भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा स्थित एनएच-722 पर रविवार की देर संध्या अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सलखुआं गांव निवासी स्व. भूषण तिवारी के पुत्र विक्की कुमार तिवारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार विक्की कुमार तिवारी रविवार की संध्या छपरा की ओर से टोटो चलाकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि विक्की टोटो सहित सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और बेहोश हो गया। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने भेल्दी थाना पुलिस को दी। मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.