उन्नाव, फरवरी 3 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ कानपुर राजमार्ग स्थिति विकास खंड कार्यालय के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मारने से चालक व अधेड़ जख्मी हो गए। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय नवल पुत्र शिव चरन एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार को छुट्टी होने पर अपना ई रिक्शा चला रहा था। शाम को लखनऊ कानपुर हाईवे पर विकास खंड कार्यालय के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में नवल समेत ई रिक्शा में सवार लल्ला (50) पुत्र बाबू निवासी दौलतपुर नूरपुर जिला बिजनौर घायल हो गए। एंबुलेंस ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते दोनों घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल लल्ल...