नोएडा, अप्रैल 20 -- नोएडा, संवाददाता। हिंडन पुल के पास रविवार तड़के अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद के विजयनगर के शांति नगर बिहारीपुरा में 30 वर्षीय रोहित कुमार परिवार के साथ रहते थे। वह अपने भाई मोहित के साथ मिलकर मालवाहक वाहन चलाते थे। उनका वाहन करीब 10 साल से साहिबाबाद की पत्थर मार्केट में ढुलाई का काम करता है। रोहित रोजाना की तरह रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बाइक से घर से निकले। वह एनएच-9 होते हुए साहिबाबाद जा रहे थे। हिंडन पुल के पास अज्ञात वाहन चालक ने रोहित की बाइक में टक्कर मार दी। रोहित की बाइक अज्ञात वाहन में फंस गई। वह उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इसके बाद वाहन चालक भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.