उन्नाव, फरवरी 22 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी मजरा करिया खेड़ा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राम नरेश पुत्र दुर्गा ई रिक्शा से भाड़ा ढोने का कार्य करता था। शनिवार देर शाम वह ई रिक्शा लेकर नवीन मंडी भाड़ा लादने के लिए गया था। काम निपटा कर वह घर लौट रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित एक मोटल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में उसका ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और वह उसी में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख कर बेहाल हो गए। बड़े भाई विजय ने बताया कि रामनरेश की शादी हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। तब से वह विजय के पास रहता था।...