कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- तहसील चायल क्षेत्र में शव वाहन की व्यवस्था न होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी या निजी अस्पताल में किसी की मृत्यु होने पर शव को घर या पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के लिए परिजनों को वाहन नहीं मिल पाता। मजबूरी में उन्हें निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है या सड़क किनारे शव रखकर इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को नेवादा पीएचसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेरई तिल्हापुर मोड़ बाजार में इस समस्या का दर्दनाक दृश्य देखने को मिला। चरवा के चौराडीह निवासी सुखलाल (65) पुत्र फगुवारे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। खून की कमी के चलते हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद परिजन शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.