मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के पुराने बाजार पेट्रोल पंप के समीप एनएच 27 पर गुरुवार को वाहन ने साइकिल में ठोकर मार दी। हादसे में साइकिल सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...