बगहा, दिसम्बर 12 -- बेतिया। लौरिया-रामनगर पथ में ब्यासपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बृजकिशोर पटेल (30) की मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना गुरुवार की देर रात करीब 8 बजे की है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से नवलपुर थाना के खैरटिया बलुआ वार्डनं. 4 निवासी शंभू पटेल के पुत्र बृजकिशोर पटेल की मौत हुई है। शुक्रवार को जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर लौरिया थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। परिजनों के अनुसार बृजकिशोर पटेल का ससुराल शिकारपुर थाना क्षेत्र के लौकरिया वार्डनं. 12 में है। वे गुरुवार की देर शाम बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान ब्यासपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.