सुपौल, अप्रैल 2 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। नप क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पैदल जा रही एक महिला को पीछे से ठोकर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान त्रिवेणीगंज में पदस्थापित अग्निशमन फायर मैन पूजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब महिला मॉर्निंग वॉक से अपने आवास को लौट रही थी। मौके पर जूद लोगों ने घायल कर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मधेपुरा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। अग्निशमन चालक पवन कुमार ने बताया कि घायल महिला कर्मी समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी की निवासी है, जिसे कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। बताया कि ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना को पुलिस जांच कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.