सहरसा, फरवरी 2 -- महिषी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के समीप शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। केदली निवासी करीब 38 वर्षीय मो जहीर को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो जहीर बलुआहा में राजमिस्त्री का कार्य कर पैदल अपने ससुराल लहुआर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज गति के वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ...