मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात एनएच पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक सुधीर कुमार (27) औराई थाने के बसंत गांव के निवासी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। व्यवसायी शहर से घर लौट रहे थे। अपर थानेदार कुमारी सुजाता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है। ठोकर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.