दरभंगा, मार्च 12 -- दरभंगा। मनीगाछी थाना क्षेत्र के लालगंज और अमताही के बीच बगही पोखर के पास सोमवार की देर शाम वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सड़क पर युवक का शव पड़ा देख बाजार की ओर से लौट रहे ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को लेकर डीएमसीएच इमरजेंसी विभाग पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अमताही गांव निवासी वकील यादव का पुत्र सुरेंद्र यादव (25) बताया जाता है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामला दर्ज कर पुलिस बाइक को ठोकर मारने वाले वाहन की तलाश में है। मृतक के रिश्तेदार विनोद कुमार यादव ने बताया कि सुरेंद्र लालगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ठोकर मारने के बाद चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.