मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेवा मिडिल स्कूल के पास एनएच पर सोमवार की शाम वाहन की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका कथैया थाना क्षेत्र के मोहन छपरा निवासी राधिका देवी (55) थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल धर्मेंद्र गुप्ता (25) को सरैया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि धर्मेंद्र अपनी मां के साथ बाइक से किसी संबंधी के यहां रेवा जा रहा था। इसी दौरान रेवा मिडिल स्कूल के पास वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राधिका देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.