मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। रेपुरा गांव के पास हाइवे पर सोमवार को वाहन की ठोकर से बाइक सवार चाचा और भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के बसतपुर पकड़ी निवासी सुरेश सहनी और किशोरी सहनी को रेफरल अस्पताल सकरा में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। किशोर सहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पटोरी से मेला देखकर वापस घर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.