मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- कटरा। बेनीबाद-बकुची-औराई मुख्य मार्ग पर बकुची चौक के निकट वाहन की ठोकर से बाइक सवार धनौर निवासी उमेश महतो के पुत्र गुलशन कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त अनिल का दाया पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिल को मेडिकल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...