मोतिहारी, सितम्बर 24 -- कल्याणपुर, निसं । बखरी पंचायत के गोबिन्दापुर में कलश यात्रा के दौरान अज्ञात वाहन ठोकर से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बखरी पंचायत के गोबिन्दापुर गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी ललन महतो का नौ वर्षीय पुत्र प्रितम कुमार अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गया। इससे इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक प्रितम के पिता दूसरे प्रदेश में अपने परिवार के जीवन यापन के लिए मजदूरी करते हैं। बच्चे की मौत से कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.