सहरसा, अप्रैल 3 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सिमरीबख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग के रायपुरा गांव के समीप उपस्वास्थ्य केंद्र के पास एक 45 वर्षीय अधेड़ को पीछे आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिनका इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मृतक अधेड़ थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी 45 वर्षीय पृथ्वी चंद बढ़ई थे। घटना के बाद पिकअप चालक ने मौके का फायदा उठाकर कर गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। लेकिन स्थानीय लोग एवं परिजन द्वारा गाड़ी और उसके मालिक की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर लिया है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सूरज कुमार ने बख्तियापुर थाना में आवेदन देकर वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। थाना में दिए आवेदन में उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.