छपरा, दिसम्बर 3 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक-डुमरसन मुख्य पथ एन एच 227 पर चैनपुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी। बुधवार को अहले सुबह सड़क किनारे शव देख स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सुचना दी गयी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर मशरक थाना लाया। जैसे ही शव की पहचान मशरक नगर पंचायत के तख्त गांव निवासी स्व मरई महतो के पुत्र 55 वर्षीय सोना लाल महतो के रूप में हुई कि परिजन व ग्रामीण रोते बिलखते थाना परिसर पहुंचे। परिजनों के अनुसार मृतक सोना लाल महतो हलवाई का काम करता था । मंगलवार को अपने साथी हलवाई के साथ किसी शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन यह सोचकर निश्चित हो गए कि रात्रि के कारण साटा वाले जगह पर ठहर गया होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.