बेगुसराय, फरवरी 19 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप एसएच-55 पर गुरुवार की अहले सुबह आात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया व पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि कोई भिखमंगा है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव की पहचान के लिए सदर अस्पताल स्थित डी- फ्रीज में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...