आरा, जनवरी 11 -- आरा, हि.सं.। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां और महुली गांवों के बीच रविवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को ठोकर मार दी। इसमें बाइक चला रहे पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हालांकि हादसे में उनकी पुत्री बाल-बाल बच गई। जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी बाल वचन यादव के 30 वर्षीय पुत्र अक्षय लाल यादव हैं। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह अपनी पुत्री के साथ बाइक से अपने ससुराल बिहिया थाना क्षेत्र के करजा गांव जा रहे थे। उसी दौरान धोबहा और महुली गांव के बीच आरा मिल के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद डायल 112 की ओर से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। .. बाइक क...