गौरीगंज, मार्च 17 -- जामो। संवाददाता ग्रामीण बैंक से पैसा लेने गये वृद्ध को स्कूटी खड़ी करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने घायल वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक की तलाश शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के जामो गांव निवासी 65 वर्षीय स्वामीनाथ तिवारी पुत्र उदयराज तिवारी सोमवार की अपरान्ह लगभग ढाई बजे घर से स्कूटी लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जामो से पैसे निकालने के लिए गए थे। बैंक के पास जब वह स्कूटी खड़ी कर रहे थे तभी वारिशगंज की तरफ जा रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने घायल वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.