विकासनगर, जनवरी 30 -- बीती 25 जनवरी को स्कूटी सवार को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। टक्कर से स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। चांद खान पुत्र जागे खान निवासी जमनपुर सेलाकुई ने गुरुवार को सहसपुर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उसका पुत्र आमिर 25 जनवरी को शाम लगभग साढे सात बजे जमनपुर से सहसपुर अपने निजी कार्य के लिए स्कूटी से जा रहा था। रास्ते में जेबीआईटी कॉले के पास अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि तहरीर के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.