बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने आए बालक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। चित्रकूट जिला के चिल्ला माफी गांव निवासी 11वर्षीय अनुरूद्व पुत्र रामभवन मंगलवार को अपनी मां संध्या के साथ अपनी बुआ बिजमा की बेटी सुमन की शादी में शामिल होने गिरंवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव आया था। खाने का पंडाल घर से सौ मीटर दूर लगा हुआ था। रात को अनुरूद्व खाना खाने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। तभी सड़क पार करते समय अतर्रा की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दिया। अनुरूद्व साइकिल से उछल कार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। बरातियो और घरवालो ने देखा तो उसे सड़क से एक किनारे किया। मौके पर पहुंचे परि...