गौरीगंज, दिसम्बर 26 -- वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने शुरू की कार्रवाई मुसाफिरखाना। संवाददाता गुरुवार की सुबह पूरे पटई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवई शुरू की है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय अरबाज पुत्र अकबाल निवासी पूरे जलाल माफी थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रूप में हुई। मृतक के चाचा सलमान के मुताबकि अरबाज गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे साइकिल सीखने के लिए घर से निकला था। साइकिल चलाते हुए वह पूरे पटई गांव के पास पहुंच गया। जहां अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.