आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- जहानागंज। जहानागंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप गुरुवार को दिन में अज्ञात वाहन की टक्कर से सहायक अध्यापक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह घर से बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। शिक्षक की मौत से शोक की लहर फैल गयी। जहानागंज थाना क्षेत्र के करउत ग्राम सभा के चौबेपुर निवासी 42 वर्षीय मनोज चौबे पुत्र महेंद्र नाथ चौबे चौबेपुर मटियवना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। परिजनों का कहना है कि गुरुवार को दिन में करीब साढ़े दस बजे वे किसी कार्य से घर से बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। वे जहानागंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज चौबे गंभ...