फिरोजाबाद, दिसम्बर 8 -- थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटाहरी के समीप रविवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राशन डीलर की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। राशन डीलर के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। वहीं घायल को भर्ती कराया है। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सिकमी गोहाना निवासी 55 वर्षीय दीनदयाल पुत्र एदल सिंह गांव में राशन डीलर है। वह रविवार को फिरोजाबाद से गांव जा रहा था। बाइक पर उसका साथी नितिन भी सवार था। इटाहरी के समीप किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे राशन डीलर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। दोनों को लेकर जिला अस्पताल आई। ज...