उन्नाव, नवम्बर 18 -- नवाबगंज। राजमार्ग पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को एम्बुलेंस ने सीएचसी पहुंचाया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचपरी निवासी रामशंकर 27 पुत्र रामसुख मंगलवार दोपहर मुर्तजा नगर रिश्तेदार के घर जाने के लिए घर से निकला था। गांव के सामने राजमार्ग पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे रामशंकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...