मिर्जापुर, जनवरी 3 -- ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)। ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव में एक ढाबा के सामने शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। ड्रमंडगंज से बाइक पर महिला को लेकर युवक भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा। जहां चिकित्सक ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बाइक चालक 26 वर्षीय विनोद कोल भैसोड़ बलाय पहाड़ व मृतक महिला श्यामू देवी मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के राजा धौहा गांव की निवासी है।मृतक महिला अपने पति सुखलाल के साथ भैसौड़ बलाय पहाड़ में चाय की दुकान चलाती थी।घटना की सूचना परिजनों को देते हुए पुलिस जांच में जुट गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...