इटावा औरैया, जनवरी 7 -- इटावा, संवाददाता। इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन नहर पुल के पास मंगलवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। भरथना क्षेत्र के घमुरिया गांव निवासी जयवीर की 35 वर्षीय पत्नी शारदा देवी फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र स्थित तोड़सी गांव में अपने मायके गई थी। शारदा देवी अपने भाई के लिए रिश्ते की बात करने मायके पहुंची थी। दो दिन तक मायके में रुकने के बाद वह मंगलवार को अपने भतीजे जीतेश पुत्र सतीश के साथ के बाइक से अपने ससुराल लौट रही थी। मंगलवार दिन में करीब 11 बजे जब बाइक चितभवन नहर पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी पीछे से ...