गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय कुसुम पत्नी श्रीचंद भारती बुधवार शाम घर से दिल्ली-सहारनपुर रोड पर किसी काम से जा रही थी। जब वह डाकघर के सामने पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें घायल अवस्था में संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...