उन्नाव, जनवरी 1 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के लोन नदी के पास बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने लोडर में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लोडर पर सवार बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने लोडर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लोडर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में लोडर पर सवार माखी के पटियारा गांव निवासी सिद्धनाथ यादव और उनकी पत्नी मीना देवी (63) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मीना देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनका पति सिद्धनाथ यादव अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। परिजनों के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.