बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में शादी समारोह में मिठाई बनाने जा रहे बाइक सवार हलवाई को वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव निवासी 40 वर्षीय रामबाबू पुत्र सिद्वगोपाल हलवाई गिरी का काम करता था। वह बुधवार की रात बाइक से कमासिन शादी समारोह में मिठाई बनाने जा रहा था। तभी बबेरू कस्बे के कमासिर रोड़ स्थित आश्रम पद्वति विद्यालय के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रामबाबू उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी सरकारी एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से निकले आधार कार्ड और बाइक ...