बदायूं, मार्च 17 -- फैजगंज बेहटा, संवाददाता। एमएफ हाईवे पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव पाठक बेहटा के रहने वाले सचिन पुत्र रामविलास अपने भतीजे ईशांत 10 वर्ष पुत्र किशनवीर के साथ किसी निजी कार्य से बाइक द्वारा चंदौसी जा रहे थे। जैसे ही वह फैजगंज बेहटा के एक इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए आसफपुर सीएचसी भिजवाया। जहां पहुंचने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.