सीतापुर, नवम्बर 26 -- महोली, संवाददाता। महोली थाना क्षेत्र में मांगलिक कार्य से वापस बाइक से लौट रहे दोस्तों को किसी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। महोली थाना क्षेत्र पिपरी निवासी धनीराम (36) गांव के ही साथी सतीश (32) के साथ बाइक से महोली के ही खम्हरिया गांव में बुधवार की रात को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात को वह वहां से वापस अपने गांव पिपरी आ रहे थे। वह जलालपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सवार दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। मौके से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। मगर तब तक गंभीर चोट आने से मौके पर ही धनीराम व सतीश की मौत हो चुकी थी। पु...