उन्नाव, दिसम्बर 12 -- सफीपुर। माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी कस्बा के समीप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया ,जहां उनकी गंभीर हालत देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के कब्बाखेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय मुन्ना अपने पड़ोस के साथी 50 वर्षीय राजू सिंहके साथ बाइक से सफीपुर की ओर आ रहे थे। माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी चौराहे के समीप तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...