उन्नाव, नवम्बर 29 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के हुलासी कुआं चौराहा के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से दंपत्ति सहित तीन लोग घायल हो गए। तभी मार्ग से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक ने हादसा देख घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। फतेहपुर चौरासी थाना के सुभाषनगर मोहल्ला के रहने वाले 40 वर्षीय राम खेलावन पुत्र ढलीचंद्र शुक्रवार को 38 वर्षीय पत्नी प्रीती व 22 वर्षीय बहन संगीता के संग बाइक से शहर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के हुलासी कुआं चौराहा के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। इसी बीच विधायक बंबालाल दिवाकर का काफिला उधर से गुजर रहा था। घायलों को सड़क पर पड़ा देख विधायक ने एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें सीएचसी भिजवाया। यहां डाक्टर ने घायल रामखेलावन व उ...