बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में बेटी की ससुराल से वापस घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत गई। कस्बे के कमासिन रोड प्रभाकर नगर मोहल्ला निवासी 45वर्षीय राजबहादुर उर्फ राजा कुशवाहा पुत्र राजकुमार कुशवाहा कपड़ा व्यापारी थे। गुरूवार की रात बाइक से बांदा से वापस लौटते समय कस्बे के एक स्कूल के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया।वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालो ने राजा कुशवाहा को बांदा के एक प्राइवेट अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.