पीलीभीत, जून 13 -- बीसलपुर। संवाददाता तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव टेढ़ा श्रीराम निवासी दिवाकर पुत्र रियासत शाह बाइक से बीसलपुर आ रहा था तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची ऐम्बुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.