बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार फूफा की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी 50 वर्षीय निर्मल बाल्मीक पुत्र मंगलवा बाल्मीक शनिवार की रात वह अपने 21वर्षीय भतीजे जीतेद्र पुत्र मनोज निवासी महुटा थाना अतर्रा के साथ बाइक में बैठकर किसी काम से साधव पुर गांव जा रहा था। तभी गांव से निकलते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस लाइन पर सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे निर्मल की मौत हो गई। भतीजा जीतेंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार ह...