इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर कटखेड़ा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित सराय भूपत रेलवे फाटक के पास बुधवार की देर शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में आगरा की बाह तहसील के गांव दनियापुर निवासी 18 वर्षीय सूरज पुत्र जगदीश और 21 वर्षीय फूलचंद पुत्र पदम सिंह घायल हुए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...