अमरोहा, दिसम्बर 12 -- क्षेत्र के गांव जलालपुर उमर निवासी संदीप पुत्र लल्लू सिंह गांव के ही निवासी त्रिदेव सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह के साथ बीती चार दिसंबर की सुबह बाइक से क्षेत्र के गांव चौबरिया जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। त्रिदेव व संदीप गंभीर घायल हो गए थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया था। त्रिदेव की नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने यहां से मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, हालत नाजुक बनी है। शुक्रवार को त्रिदेव सिंह के पिता सतेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डिडौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि घायल के पिता की तहरी...