आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव के पास सोमवार को देर शाम वाहर के टक्कर से दो टेंट मजदूरों की मौत हो गई। घटना के समय वे एक शादी समारोह में टेंट लगाकर वापस बाइक से आ रहे थे। दोनों मजदूरों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरादर गांव निवासी 24 वर्षीय शशिकांत और उसका साथी 15 वर्षीय प्रिंस एक टेंट हाउस पर मजदूरी करते थे। सोमवार देर शाम को दोनों एक शादी समारोह में टेंट लगाने के बाद बाइक से वापस अपने घर आ रहे थे। वे खुटौली गांव के पास पहुंचे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों मजदूर घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.