देहरादून, दिसम्बर 25 -- देहरादून। मोकमपुर में शराब की दुकान के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाहजहांपुर (यूपी) निवासी हरीश ने जोगीवाला चौकी में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र निर्भान सिंह आईटी पार्क स्थित एक डेयरी में काम करता था। 17 दिसंबर को वह अपनी बाइक से दूध वितरण के लिए जा रहा था। मोकमपुर वाइन शॉप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निर्भान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.